Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

WhatsApp से भी कर सकते हैं कोविड वैक्सीन का स्लॉट बुक, ये है पूरा प्रोसेस

How to book vaccination slot on WhatsApp: इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की मदद से अब कोविन वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक किए जा सकते हैं। इसकी जानकारी MyGovIndia ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है। दरअसल, देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण का अभियान जारी है। कोविन पोर्टल पर खबर लिखे जाने तक 52.51 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 13.19 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं।

MyGovIndia के ट्वीट के मुताबिक, अब व्हाट्सएप से वैक्सीनेशन का स्लॉट्स बुक किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को MyGovIndia कोरोना हेल्पडेस्क पर बुक स्लॉट लिखकर भजना है। इसके बाद ओटीपी आएगा और कुछ आसान प्रोसेस को फॉलो करना होगा। व्हाट्सएप के अलावा यूजर्स कोविन पोर्टल और डिजिटल पेमेंट सिस्टम पेटीएम से भी स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।

व्हाट्सएप से वैक्सीनेशन का स्लॉट्स कैसे बुक करें

वैक्सीनेशन का स्लॉट्स बुक करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में, +91-9013151515 नंबर को सेव करें।

1- इस नंबर को व्हाट्सएप में ओपेन करें और Book slot लिखकर भेजें।

2- SMS से माध्यम से आए 6 अंकों के ओटीपी को एंटर करें।

3- इसके बाद, तारीख, लोकेशन, पिन कोड और वैक्सीनेशन का प्रकार चुनें।

4- इसके बाद बुकिंग मैसेज आ जाएगा।

कोविन पोर्टल से भी कर सकते हैं बुक

व्हाट्सएप के अलावा आप चाहें तो कोविन पोर्टल पर जाकर भी स्लॉट्स बुक कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स फोन, टैबलेट, लैपटॉप या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर को ओपेन करें। इसके बाद बुक योर स्लॉट्स पर क्लिक करें, जिससे आप कोविन पोर्टल के लिए स्लॉट्स बुक कर सकते हैं।

Paytm से भी बुक कर सकते हैं स्लॉट

पेटीएम से वैक्सीनेशन का स्लॉट बुक किया जा सकता है। ध्यान रखें कि अगर पेटीएम एप अपडेट नहीं है तो उसे अपडेट कर लें। इसके बाद सबसे ऊपर सर्च बार में कोविन टाइप करें। इसके बाद सर्च रिजल्ट में दिए गए कोविड-19 वैक्सीन पर क्लिक करें। इसके बाद Cheeck availablity पर क्लिक करें। इसके बाद फोन रजिस्टर्ड फोन नंबर दिखाएगा, उस उस पर आगे बढ़ें और ओटीपी एंटर करें। इसके बाद स्लॉट चेक कर सकते हैं और स्लॉट खाली होने पर बुकिंग करा सकते हैं।

The post WhatsApp से भी कर सकते हैं कोविड वैक्सीन का स्लॉट बुक, ये है पूरा प्रोसेस appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3sHiGri
via IFTTT

Comments