Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Samsung लाया नया 5G फोन, Redmi और Realme से होगा मुकाबला
samsung galaxy m32 5g price: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एक किफायती स्मार्टफोन है और इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। साथ ही यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 720 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।
सैमसंग गैलेक्सी एम 32 5G की शुरुाती कीमत 20999 रुपये है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में आता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की पहले सेल 2 सितंबर दोपहर 12 बजे ईकॉमर्स वेबसाइट और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी। यह स्मार्टफोन दो कलर वेरियंट में आता है, जो स्लैट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर हैं। कीमत और 5G कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन का मुकाबला रियलमी एक्स 7 और रेडमी नोट 10T 5G के साथ होगा।
Samsung Galaxy M32 5G specifications
सैमसंग गैलेक्सी एम 32 5G में 6.5 इंच का टीएफटी इनफिनिटी वी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,600 X 720 पिक्सल है। स्क्रीन प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 60Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 720 चिपसेट के साथ आता है। साथ ही इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यूजर्स अपनी सहूलियत के मुताबिक इसमें 1टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकता है।
इस फोन में एंड्रॉयड 11 बेस्ड OneUI 3.1 कस्टम स्किन दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G, 4G LTE, dual-band Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 एमएम का पोर्ट दिया गया है।
यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15 के फास्ट चार्जर के साथ आती है। इस बैटरी के दम पर 36 घंटे का वॉयस कॉल बैकअप दिया गया है और 106 घंटे का म्यूजिक प्ले टाइम मिलता है।
Samsung Galaxy M32 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो बिक पैलन पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है। 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
The post Samsung लाया नया 5G फोन, Redmi और Realme से होगा मुकाबला appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2WniH7F
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add