Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Refurbished Laptop: 40,000 रुपये से कम में आते हैं ये अच्छे लैपटॉप, इनमें है वारंटी और ब्रांड न्यू से कम कीमत

Refurbished Laptop India: कोरोना संक्रमण के दस्तक देने के बाद और लॉकडाउन के कारण ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम के चलते बहुत से लोगों को लैपटॉप जरूरी लगने लगा है। वैसे तो बाजार में कई सस्ते लैपटॉप मौजूद हैं, मगर अच्छी कंफीग्रेशन के साथ आने वाले लैपटॉप की कीमत भी ज्यादा होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छी कीमत के साथ तो आते हैं, लेकिन उनकी कीमत कम है और वह रिफर्बिश्ड कंडिशन के लैपटॉप हैं।

ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Renewed नाम से रिफर्बिश्ड लैपटॉप को खरीदा जा सकता है, जो एक प्रकार के सेकेंड हैंड या कहें कि ओपेन बॉक्स लैपटॉप होते हैं। अमेजन पर मिलने वाले इन लैपटॉप की कीमत ब्रांड न्यू की तुलना में कम होती है। यहां तक कि इन पर सेलर द्वारा 6 महीने का वारंटी भी दी जाती है। इन पर कुछ स्क्रैच भी देखे जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन लैपटॉप के बारे में।

Lenovo ThinkPad L440

अमेजन पर रिफर्बिश्ड कंडिशन में Lenovo ThinkPad L440 लैपटॉप खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप की कीमत 39999 रुपये है। यह लैपटॉप 14 इंच के डिस्प्ले, Core i5 4th Gen, 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें विंडोज 10 दिया गया है। साथ ही यह लैपटॉप MS Office Pro 2019 के साथ आता है। इसमें इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स हैं। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस लैपटॉप पर सेलर द्वारा 6 महीने की वारंटी दी जा रही है और इसमें कुछ स्क्रैच भी हो सकते हैं। इस लैपटॉप की पुरानी कीमत 89999 रुपये है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।

HP EliteBook

अमेजन पर यह लैपटॉप बी रिफर्बिश्ड कंडिशन में आता है। इस लैपटॉप में 14 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह इंटेर कोर आई5 3थर्ड जेनरेशन पर काम करता है। इसमें 4 जीबी रैम और 5000जीबी स्टोरेज मिलती है। यह वाईफाई और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें विंडोज 10 प्रो दिया गया है। यह वेबकैम और ग्राफिक्स कार्ड से लैस है। अमेजन पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, इसकी कीमत 29999 रुपये है, जबकि पुरानी कीमत 89,999 रुपये है। यह लैपटॉप 6 महीने की सेलर वारंटी के साथ आता है।

Dell Latitude

डेल का यह लैपटॉप Renewed कंडिशन में आता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप इंटेल कोर आई5 3थर्ड जनरेशन के साथ आता है। इसमें 4 जीबी रैम और 500 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें वेबकैम, वाईफाई ब्लूटूथ 4.0 और विंडोज 10 प्रो दी गई है। अमेजन पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, इसमें 6 महीने की सेलर वारंटी है। साथ ही यह लैपटॉप 29,750 रुपये में आता है। इसकी पुरानी कीमत 89999 रुपये है, जिसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।

सलाह: अमेजन पर मिलने वाले रिफर्बिश्ड लैपटॉप को खरीदने से पहले, उसके बारे में दी गई जानकारी को अच्छे से पढ़ लें। किसी जानकारी को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है। ये लैपटॉप सेकेंड हैंड और इन पर वारंटी की भी जानकारी है, जिसे आप ध्यान से पढ़ लें। जरूरत पड़ने पर अमेजन के कस्टमर केयर से भी बात कर सकते हैं। पूरी तरह निश्चिंत होने के बाद डील में आगे बढ़ें।

The post Refurbished Laptop: 40,000 रुपये से कम में आते हैं ये अच्छे लैपटॉप, इनमें है वारंटी और ब्रांड न्यू से कम कीमत appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3st68nn
via IFTTT

Comments