Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Realme लाया अपना पहला लैपटॉप, भारत में HP, Dell और Redmi जैसे ब्रांड से होगा मुकाबला

Realme ने भारत में अपना पहला लैपटॉप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme Book Slim है। यह लैपटॉप दो वेरियंट में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने अपने इस लैपटॉप में शानदार डिजाइन देने की कोशिश की है। साथ ही इसे स्लिम तैयार करने की कोशिश की है।

यह लैपटॉप दो वेरियंट- i3 8GB+256GB और i5 8GB+512GB में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप के i3 मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि i5 मॉडल की कीमत 56,999 रुपये है। बताते चलें कि रियलमी के इन लैपटॉप की पहली सेल 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी।

Realme बुक स्लिम के फीचर और स्पेसिफिकेशन

रियलमी के लैपटॉप में 14 इंच का 2K (2 हजार रेजोल्यूशन) का डिस्प्ले दिया गया ह, जिसका रेजोल्यूशन 2160×1440 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है। बैकलिट कीबोर्ड के साथ आने वाला यह लैपटॉप 100% sRGB कलर कवरेज के साथ आता है। रेडमी होराइजन एडिशन की तरह ही, इसमें पतले बेजेल दिए गए हैं।

बताते चलें कि रियलमी के इस लैपटॉप की बॉडी ऐल्युमिनियम-अलॉय की है। लैपटॉप में कंपनी टचपैड के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर का भी इस्तेमाल किया है, जो पावर बटन के ऊपर ही मौजूद है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। यह लैपटॉप रियल ब्लू और रियल ग्रे कल में लॉन्च किया गया है।

रियलमी के इस लैपटॉप में 11th Gen Intel Core प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ i3 और i5 प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप में 8GB LPDDR4X रैम दी गई है। साथ ही इसमें अधिकतम 512GB की PCIe SSD स्टोरेज को खरीदा जा सकता है। रियलमी के इस लैपटॉप में इंटेल का Iris Xe ग्राफिक्स दिया गया है। यह फोन विंडोज 10 के साथ आता है और इसमें विंडोज 11 का अपडेट मिलेगा। कनेक्टिविटी पोर्ट्स की बात करें तो इसमें USB-A 3.2, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, Thunderbolt 4 और इसमें यूएसबी 3.2 पोर्टस दिया गया है।

Realme Book Slim में 54Whr की बैटरी दी गई है, जो 65W के सुपर फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में इसकी बैटरी 50प्रतिशत चार्ज हो जाती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह 11 घंटे का बैटरी बैकअप देती है। इस लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए डुअल फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो हैवी कार्य के दौरान भी लैपटॉप को ठंडा रखता है।

HP, Dell और Redmi जैसे ब्रांड से होगा मुकाबला

रियलमी के इस लैपटॉप के लिए भारतीय यूजर्स के बीच में जगह बनाना आसान नहीं होगा। इस लैपटॉप का मुकाबला भारत में मौजूद HP, Dell जैसे ब्रांड से होगा। इसके अलावा बीते साल लैपटॉप मार्केट में दस्तक देने वाली रेडमी भी रियलमी के सामने लैपटॉप सेगमेंट में कड़ी चुनौती पेश करेगा।

The post Realme लाया अपना पहला लैपटॉप, भारत में HP, Dell और Redmi जैसे ब्रांड से होगा मुकाबला appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3xZKlos
via IFTTT

Comments