Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Raksha Bandhan 2021: गिफ्ट में दे सकते हैं 15,000 रुपये से कम में आने वाले ये स्मार्टफोन

Raksha Bandhan 2021 : रक्षा बंधन के कुछ दिन शेष रह गए हैं और अगर आपने अभी तक अपनी बहन या फिर भाई के लिए गिफ्ट का प्लान नहीं बनाया है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसे मोबाइल के बारे में जिनकी कीमत 15000 रुपये से कम है। इन फोन में 6 जीबी रैम मिलती है। साथ ही इनमें कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। आइये जानते हैं इन सभी स्मार्टफोन के बारे में।

Poco M3

पोको एम3 को फ्लिपकार्ट से 11499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें 512 जीबी का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 6000mAh की साथ आने वाले इस फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है।

Realme Narzo 30

रियलमी के इस स्मार्टफोन की कीमत 13999 रुपये है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह फोन 256 जीबी एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6.5 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है।

infinix Hot 10S

इनफिनिक्स का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 10499 रुपये में लिस्टेड है। इस फोन में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही 256 जीबी तक का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.82 इंच का ेचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में बैक पैनल पर 48+2+एआई लेंस दिया गया है। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन में मीडियाटेक हेलियो जी 85 प्रोसेसर दिया गया है।

Motorola G40 Fusion

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है। साथ ही इस फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। इस फोन की कीमत 15499 रुपये है। सभी स्मार्टफोन की कीमत ऑनलाइन ली गई हैं। अगर आपका बजट कम है तो 10000 रुपये से कम कीमत वाले फोन के बारे में भी जान सकते हैं।

The post Raksha Bandhan 2021: गिफ्ट में दे सकते हैं 15,000 रुपये से कम में आने वाले ये स्मार्टफोन appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/37Yokf1
via IFTTT

Comments