Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

जीरो डाउन पेमेंट में घर ले जाएं OnePlus का सबसे महंगा 5G फोन, जानें कब तक देनी होंगी किस्त

Oneplus 9 pro 5g price: Oneplus साल में भले ही गिने-चुने स्मार्टफोन लॉन्च करता है। इस साल कंपनी ने अभी तक सिर्फ पांच स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिनमें टॉप एंड वेरियंट वनप्लस 9 प्रो है। इस फोन का कैमरा सेटअप Hasselblad के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

वनप्लस 9 प्रो को बगैर डाउन पेमेंट किए भी खरीदा जा सकता है। दरअसल, यह स्मार्टफोन ईकॉमर्स साइट अमेजन पर लिस्टेड है। 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 69,999 रुपये है, जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 64999 रुपये है।

वनप्लस 9 प्रो को आसान किस्तों में खरीदा जा सकता है। 8 जीबी रैम वाले वेरियंट पर किसी भी प्रकार की डाउन पेमेंट देने की जरूरत नहीं है। इस पर भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बड़े बैंक EMI का ऑप्शन दे रहे हैं। एचडीएफसी बैंक इस स्मार्टफोन पर 3,152 रुपये की EMI का ऑप्शन दे रहा है, जो 24 महीने तक चलेंगी। इस पर यूजर्स को 15 प्रतिशत के हिसाब से 10,639 रुपये ब्याज चुकाना होगा। ऐसे में यूजर्स को 64999 रुपये वाले फोन के 75,638 रुपये चुकाने होंगे।

Oneplus 9 Pro के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 9 प्रो में 6.7 इंच का डिस्प्ले है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3216 X 1440 है। इसका रिफ्रेश रेट 120hz है। यह डिस्प्ले प्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लए कंपनी ने कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो इसको टूटने से बचाती है।

इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस दिया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी चिपसेट पर काम करता है। इसमें एड्रेनो 660 का इस्तेमाल किया गया है। वनप्लस के इस फोन में 4500 mAh की बैटरी है। यह फोन 65T Warp चार्जर के साथ आता है। साथ ही इसमें 50W का वायरलेस चार्जर भी दिया गया है।

Oneplus 9 pro 5g का कैमरा सेटअप

Oneplus 9 pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो Sony IMX789 सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर F/1.8 है। सेकेंडरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, जो एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और इसमें Sony IMX766 सेंसर दिया है। 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप 8K (8 हजार रेजोल्यूशन) वीडियो, 4K वीडियो और सुपर स्लोमोशन की वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सामने की तरफ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

The post जीरो डाउन पेमेंट में घर ले जाएं OnePlus का सबसे महंगा 5G फोन, जानें कब तक देनी होंगी किस्त appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3z9pTmh
via IFTTT

Comments