Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
सेकेंड हैंड से भी सस्ता मिल रहा है OnePlus का ये ब्रांड न्यू 5G फोन, जानें फुल स्पेसिफिकेशन
Oneplus nord ce 5G : वनप्लस ने इस साल ही अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम वनप्लस नोर्ड सीई 5G है। वनप्लस का यह एक किफायती 5G फोन है। इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
Oneplus nord ce 5g 8GB रैम की अमेजन पर कीमत 24,999 रुपये है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस फोन पर एचडीएफसी कार्ड की मदद से 1,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा, जिसकी कीमत 23999 रुपये तक हो सकती है। वहीं अमेजन पर Renewed कंडिशन का वनप्लस नोर्ड सीई 5जी भी मिल रहा है, जिसकी कीमत 24250 रुपये है। बताते चलें कि अमेजन पर रिफर्बिश्ड कंडिशन के स्मार्टफोन को Renewed नाम से बेचा जाता है और यह एक प्रकार की सेकेंड हैंड कैटेगरी है।
OnePlus Nord CE 5G specification
वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90hz है और इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750 जी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो एड्रेनो 619 जीपीयू के साथ आता है। इसमें 8 जीबी रैम मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। यह एक डुअल सिम फोन है।
वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो Warp Charge 30T Plus technology के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 0-70 प्रतिशत तक सिर्फ आधे घंटे में चार्ज कर देगा। इसमें इन डिस्प्ले फिंगप्रिंट स्कैनर और और नॉइस कैंसिलेशन का फीचर दिया गया है।
OnePlus Nord CE 5G camera
OnePlus Nord CE 5G में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जबकि 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K रेजोल्यूशन की 30fps के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
The post सेकेंड हैंड से भी सस्ता मिल रहा है OnePlus का ये ब्रांड न्यू 5G फोन, जानें फुल स्पेसिफिकेशन appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3szxKal
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add