Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

Mi NoteBook Ultra, Mi TV 5X और Mi Band 6 समेत कई प्रोडक्ट लॉन्च, जानें खूबियां और कीमत

Xiaomi ने Smarter Living 2022 के तहत कई प्रोडक्ट से पर्दा उठाया है। इस इवेंट के दौरान कंपनी ने Mi TV 5X और नया सिक्योरिटी कैमरा भी लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने मी नोटबुक अल्ट्रा और Mi Router 4A को पेश किया है। आइये जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में।

Mi NoteBook Ultra

Mi NoteBook Ultra में 15.6 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जो क्यूएचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आती है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 178 डिग्री फील्ड व्यू को कैप्चर करता है। इस लैपटॉप में 11th Gen Intel Core i5-11300H चिपसेट या 11th Gen Intel Core i7-11370H चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8GB रैम और 16GB रैम के वेरियंट मिलते हैं, जो 512GB NVMe SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। एल्यूमीनियम चैसिस के साथ आने वाले इस लैपटॉप का वजन 1.7 किलोग्राम है। इस लैपटॉप में टाइप सी थंडरबोल्ड 4 पोर्ट दिया गया है। Xiaomi ने Mi NoteBook Pro को भी पेश किया है। इसके अधिकतर फीचर्स मी नोटबुक अल्ट्रा की तरह ही है, लेकिन इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी एनवीएमई एसएसडी स्टोरेज मिलती है। Mi NoteBook Pro की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है, जबकि Mi NoteBook Ultra की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है।

Mi TV 5X

Mi TV 5X को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें से एक 43 इंच, दूसरी 50 इंच तीसरा 55 इंच स्क्रीन की है। 43 इंच के टीवी में 30W का स्टीरियो स्पीकर्स हैं और बड़ी स्क्रीन के टीवी में 50W के डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में तीन एचडीएमआई 2.1 स्लॉट्स दिए गए हैं। दो यूएसबी स्लॉट्स हैं। एक ethernet पोर्ट है। इसमें वाईफाई के डुअल बैंड हैं, ताकि यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। टीवी में 64-bit क्वाड कोर ए55 सीपीयू और Mali G52 MP2 GPU दिया गया है। यह फोन 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह टीवी एंड्रॉयड 10 प्लेटफॉर्म पर काम करता है। साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंस का सपोर्ट है। 43 इंच के टीवी की कीमत 31,999 रुपये है, जबकि 50 इंच के टीवी की कीमत 51999 रुपये और 55 इंच के टीवी की कीमत 47,999 रुपये है।

Mi Band 6

Xiaomi ने Mi Band 6 को लॉन्च किया है, जिसमें 3.9 सेंटीमीटर की फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह एमआई बैंड 5 की तुलना में 50 प्रतिशत ब़ड़ा है। Mi Band 6 80 से अधिक वॉच फेस के साथ आती है। इसमें चार रंगों की स्ट्रैप नजर आती है। इस बैंड में ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को मांपने वाला SPO2 सेंसर और स्ट्रेस मॉनिटर दिया गया है। साथ ही इसमें 24 घंटे हार्ट को मांपने वाला मॉनिटर दिया गया है। इस बैंड में 30 फिटनेस मोड्स दिए गए हैं। साथ ही यह ऑटो डिटेक्शन मोड दिए गए हैं, जो रनिंग और वॉकिंग को डिटेक्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत 3499 रुपये है।

Xiaomi running shoes

Xiaomi ने रनिंग शूज को भी लॉन्च किया गया है, जो तीन कलर वेरियंट में आते हैं। साथ ही इसमें एक्स्ट्रा एंकेल जैसा सपोर्ट है। हालांकि इनमें किसी तरह का स्मार्ट फीचर नहीं है। इसकी कीमत 2,699 रुपये है।

Mi Security camera

Xiaomi का नया Mi सिक्योरिटी कैमरा 3 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इसमें 3.6mm फोकल लेंथ और f/1.4 का अपर्चर दिया गया है। साथ ही दो माइक्रोफोन हैं। यह कैमरा 2K (2 हजार रेजोल्यूशन) रेजोल्यूशन की क्लियर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह कैमरा Android 4.4 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, वहीं iOS 9.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है। यह कैमरा नाइट विजन फीचर के साथ आता है, जिसकी मदद से यह रात में भी साफ वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इस Mi सिक्योरिटी कैमरे की कीमत 4,499 रुपये है।

The post Mi NoteBook Ultra, Mi TV 5X और Mi Band 6 समेत कई प्रोडक्ट लॉन्च, जानें खूबियां और कीमत appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3gwWb3C
via IFTTT

Comments