Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Happy Raksha bandhan 2021: रक्षा बंधन पर WhatsApp से भेजें मैसेज, बना सकते हैं खुद के भी स्टिकर
Happy raksha bandhan 2021: भाई-बहनों का त्योहार रक्षा बंधन रविवार को है और इस दिन अधिकतर भाई-बहन एक दूसरे के घर पहुंच जाते हैं। लेकिन सभी के घर पहुंचना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप उन्हें व्हाट्सएप से रक्षा बंधन के स्पेशल मैसेज कर सकते हैं। इसके मद्देनजर व्हाट्सएप ने रक्षा बंधन स्पेशल स्टीकर जारी किए गए हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो खुद का भी स्पेशल मैसेज तैयार कर सकते हैं।
व्हाट्सएप पर रक्षा बंधन के स्पेशल स्टिकर डाउनलोड करने के लिए अलग से किसी ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है बल्कि व्हाट्सएप के अंदर ही यह स्टिकर नजर आ रहे हैं। इसके लिए व्हाट्सएप को ओपेन करें। इसके बाद किसी भी यूजर्स की चैट को ओपेन करें। इसके बाद लेफ्ट साइज में दिए गए स्माइली के आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद सबसे नीचे स्क्रीन पर तीन विकल्प नजर आने लगेंगे, जिनमें से एक स्माइली, दूसरा जीआईएफ और तीसरा स्टिकर का विकल्प है, उस पर क्लिक कर दें।
इसके बाद स्क्रीन पर बीच में माइक के आइकन के नीचे प्लस का आइकन नजर आने लगेगा, उस पर क्लिक कर दें। इससे स्क्रीन पर सबसे ऊपर रक्षा बंधन स्पेशल स्टिकर नजर आने लगेंगे, जिनके ऊपर हैप्पी राखी लिखा नजर आएगा। राइट साइट पर दिए गए डाउनलोड के आइकन पर क्लिक करके उन्हें डाउनलोड कर लें। इसके बाद उन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।
रक्षा बंधन पर अपने खुद के स्पेशल स्टिकर भी तैयार कर सकते हैं। इसमें यूजर्स किसी भी फोटो को इस्तेमाल करके उसका स्टिकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए स्टिकर मेकर ऐप डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद ऐप ओपेन करें और Create a new sticker pack पर क्लिक करें। इसके बाद Add Sticker पर टैप कर उस फोटो को अपलोड करें जो आपने डाउनलोड की है या फिर फोन में मौजूद है। इमेज को कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इसके बाद Publish Sticker Pack पर टैप करें और यह पैक आपके WhatsApp में जुड़ जाएगा।
The post Happy Raksha bandhan 2021: रक्षा बंधन पर WhatsApp से भेजें मैसेज, बना सकते हैं खुद के भी स्टिकर appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3j5qyzR
via IFTTT
Comments
Post a Comment
add