Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Facebook, WhatsApp और Instagram को अलग करने की कोशिश, दर्ज कराया नया मामला
सोशल मीडिया के दिग्गज प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर फेसबुक का स्वामित्व है। इस पर चिंता जताते हुए यूएस फेडरल ट्रेड कमिशन ने दोबारा फेसबुक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही आयोग की दलील है कि इस कंपनी के हिस्से होने चाहिए और उसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को बेचना चाहिए।
दोबारा दायर शिकायत में कहा गया है कि अमेरिका में फेसबुक का सोशल मीडिया नेटवर्किंग पर एकाधिकार (मोनोपोली) है। इसमें आगे कहा गया कि फेसबुक ने अन्य कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल बना दिया है।
यह नया मामला ऐसे सामने आया है, जब फेसबुक के साम्राज्य के आकार और बढ़ती हुई शक्ति पर जांच चल रही है। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि कैसे उसने अपने सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धियों का अधिग्रहण किया और उसके बाद उनका यूजरबेस और तेजी से बढ़ा है। इस मामले में आयोग ने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकुरबर्ग के एक ईमेल को बनाया है, जो 2008 का है। इसमें उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा करने से बेहतर खरीदना है।
बताते चलें कि बीते साल दिसंबर में खबरे आई थीं कि फेसबुक को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को बेचना पड़ सकता है। दरअसल, यूएस फेडरल ट्रेड कमिशन और अमेरिका के 48 राज्यों ने फेसबुक इंक के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। फेसबुक पर बाजार की प्रतिस्पर्धा को खत्म करने और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया लगाया गया था।
बताते चलें कि फेसबुक ने व्हाट्सएप को इस निर्णय की जानकारी 20 फरवरी 2014 को दी थी। यह अधिग्रहण 19 अरब अमेरिकी डॉलर ( उस अमेरिकी डॉलर की दर के हिसाब से करीब 1182 अरब रुपये) में किया गया। व्हाट्सएप की शुरुआत अगस्त 2009 में की गई थी।
The post Facebook, WhatsApp और Instagram को अलग करने की कोशिश, दर्ज कराया नया मामला appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2UDVKN6
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add