Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
Cowin.gov.in पर ऐसे वेरिफाई करें कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट, ये है प्रोसेस
Cowin.gov.in पोर्ट्ल पर दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 60 करोड़ से अधिक लोग कोविड वैक्सीनेशन करा चुके हैं, जिसके बाद सभी का सर्टिफिकेट भी प्राप्त होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप खुद भी कोरोना वैक्सीन के बाद प्राप्त हुए सर्टिफिकेट की प्रमाणिकता चेक कर सकते हैं। यह काम आप मुफ्त में कर सकते हैं, इसलिए ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। आइये जानते हैं कि कैसे घर बैठे कोरोना वैक्सीन की प्रमाणिकता जांच सकते हैं।
सर्टिफिकेट असली है या फिर नकली, इसको जानने के लिए सबसे पहले फोन, टैबलेट, लैपटॉप या फिर कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउजर को ओपेन करें। उसके बाद सर्च बार में Cowin.gov.in टाइप करें और एंटर कर दें। वेबसाइट ओपेन होने के बाद स्क्रीन पर Verify certificate नाम का विकल्प नजर आएगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद सर्टिफिकेठ वैरिफाई के लिए यह आपसे कैमरे का एक्सेस मांगेगा, ताकि क्विक रिस्पोंस कोड (क्यूआर कोड) को स्कैन कर सके।
इसके बाद प्रमाण पत्र पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। बताते चलें कोविन पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, क्यूआर कोड स्क्रीन पर करीब 80-70 प्रतिशत जगह कवर करना चाहिए और यह कैमरे के समानांतर होना चाहिए। इसके बाद कैमरे को कम से कम 5 सेकेंड तक स्थिर रखना होगा। 45 सेकेंड तक क्यूआर कोड स्कैन न होने पर एक मैसेज आएगा, जिसमें लिखा होगा Camera is not able to read the QR code, please try again, इसके बाद दोबारा कोड को स्कैन करके देखें।
एक बार क्यूआर कोड स्कैन हो जाने के बाद स्क्रीन पर मैसेज आएगा कि Certificate Successfully Verified। इसके साथ ही स्क्रीन पर नाम, उम्र, जेंडर, सर्टिफिकेट आईडी, बेनेफिशरी आईडी, वैक्सीन नेम, डॉस डेट, वैक्सीन स्टेटस और वैक्सीन कहां लगवाई है। अगर प्रमाणपत्र सही नहीं है तो स्क्रीन पर ऐक मैसेज लिखा आएगा कि Certificate Invalid है।
हालांकि कोविड सर्टिफिकेट पर नाम, डेट ऑफ बर्थ या फिर किसी अन्य गलत जानकारी होने पर उसे ठीक भी कराया जा सकता है। इसके लिए आपको कोविन पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा। उसके बाद राइस एन इश्यू पर क्लिक करें। अब जिस जानकारी को ठीक कराना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें और प्रोसेस में आगे बढ़ें।
The post Cowin.gov.in पर ऐसे वेरिफाई करें कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट, ये है प्रोसेस appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3sM1sct
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add