Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
6000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ आते हैं ये 4 फोन, 10,499 रुपये है शुरुआती कीमत
Smartphone comes 6000mah battery and 6gb ram: ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन समेत ऑफलाइन मार्केट में ढेरों स्मार्टफोन मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में अलग-अलग प्रकार के ढेरों फीचर्स हैं। लेकिन आज हम आपको दो ऐसे जरूरी फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 6000mAh की बैटरी और 6GB रैम के साथ आते हैं। इससे न सिर्फ फोन की अच्छी बैटरी बैकअप प्राप्त होगा, बल्कि 6जीबी रैम के चलते अच्छी परफोर्मेंस भी मिलेगी।
POCO M3 price in india
POCO M3 में 6000mAh की बैटरी दी गई है। साथ यह फोन 6 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 512 जीबी का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। 6.53 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 11,499 रुपये है।
REDMI 9 Power price in india
REDMI 9 Power 13499 रुपये में 6 जीबी रैम और 6000 mAh की बैटरी देता है। इस स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 6.53 इंच के फुलएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Infinix Hot 10S
Infinix Hot 10S का यह स्मार्टफोन भारत में इस साल ही लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6 जीबी रैम और 6000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इसमें 256 जीबी का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। यह स्मार्टफोन 6.82 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक हेलियो जी 85 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसकी कीमत 10,499 रुपये है।
Realme C25s
Realme C25s में 6000mAh की बैटरी दी गई है लेकिन इसमें 6 जीबी रैम नहीं मिलती है। इसमें 4 जीबी रैम दी गई है और इसकी कीमत 10499 रुपये है। इसमें 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गयटा है। साथ ही यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी 85 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
The post 6000mAh बैटरी और 6GB रैम के साथ आते हैं ये 4 फोन, 10,499 रुपये है शुरुआती कीमत appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kfMwPP
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add