Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
5000 mAh की बैटरी के साथ आते हैं ये बड़ी स्क्रीन वाले फोन, 6999 रुपये है शुरुआती कीमत
5000 mah battery phone: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत ऑफलाइन बाजार में ढेरों स्मार्टफोन मौजूद हैं। आज हम आपको 5000mAh की बैटरी के साथ आने वाले फोन के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी शुरुआती कीमत 7499 रुपये है।
Realme C20 price
Realme C20 में 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह फोन 256 जीबी एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी 35 प्रोसेसर के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की कीमत 7499 रुपये है।
Poco C3 price
पोको सी 3 स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें 512 जीबी का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इस फोन में 6.53 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें मीडियाटेक हेलियो जी 35 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 7999 रुपये है।
Redmi 9 prime
रेडमी 9 प्राइम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह फोन 512 जीबी एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है। यह यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी 80 प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 9999 रुपये है।
Realme C11 2021
रियलमी सी 11 2021 को फ्लिपकार्ट से 6999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 256 जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं। इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 6999 रुपये है। अगर आप 6000mAh की बैटरी वाले फोन देख रहे हैं तो यहां क्लिक करें।
The post 5000 mAh की बैटरी के साथ आते हैं ये बड़ी स्क्रीन वाले फोन, 6999 रुपये है शुरुआती कीमत appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2Wcxen9
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add