Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
3GB Data Recharge Plans: रिलायंस जियो, एयरटेल और Vi के ये हैं सस्ते रिचार्ज प्लान
3GB Data Recharge Plans: स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर स्मार्टफोन में वीडियो देखने के लिए अलावा गाने सुनते हैं और कई जगह भी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इंटरनेट डाटा की ज्यादा मात्रा में जरूरत पड़ती है। आज हम आपको ज्यादा इंटरनेट डाटा वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
जियो, एयरटेल और वोडाफोन के रिचार्ज प्लान में कई अच्छे रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इन रिचार्ज प्लान में न सिर्फ डेली 3जीबी डाटा मिलेगा, बल्कि इनमें अनलिमिटेड कॉल व SMS भी मिलते हैं।
Jio 3GB data plans
रिलायंस जियो में 3 जीबी इंटरनेट डाटा वाला सबसे सस्ता प्लान 349 रुपये का है। इस प्लान में डेली 3 जीबी इंटरनेट डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा, उसके समाप्त होने के बाद 64kbps की स्पीड हो जाएगी। साथ ही इस प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉल व डाटा भी मिलता है। इस रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें 84 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है।
Airtel 3GB data plans
Airtel का 398 रुपये का रिचार्ज प्लान है। इस प्लान के तहत यूजर्स को डेली 3जीबी डाटा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉल और डेली 100SMS मिलते हैं। इस प्लान में 30 दिनों के लिए Mobile Edition Free Trial का एक्सेस भी दिया गया है। इसमें Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
Vi 3GB data plans
रिलायंस जियो और एयरटेल की तरह ही वोडाफोन आइडिया (vi) का भी 3 जीबी डाटा वाला रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस प्लान की कीमत 398 रुपये है। इसमें डेली 3 जीबी डाटा मिलता है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल व डेली 100 SMS मिलते हैं।
इसमें वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा भी दी गई है। साथ ही इसमें यूजर्स को बिंज ऑल नाइट की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से यूजर्स रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बिना डाटा पैक के भी इंटरनेट चला सकेगा।
The post 3GB Data Recharge Plans: रिलायंस जियो, एयरटेल और Vi के ये हैं सस्ते रिचार्ज प्लान appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2UHe0VJ
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add