Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
2,500 रुपये से कम की EMI में मिल रहा है 50 हजार रुपये वाला OnePlus 9, इतने महीने तक चलेंगी किस्त
OnePlus 9 5G price: OnePlus 9 स्मार्टफोन को भारत में इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन एक प्रीमियम स्मार्टफोन का लुक देता है। इसमें बैक पैनल ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसे Hasselblad नामक कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया है।
वैसे तो वनपल्स 9 की कीमत 49,999 रुपये है, जो एक आम यूजर्स के लिए काफी अधिक है, लेकिन इसे सिर्फ 2500 रुपये से कम की किस्त में खरीदा जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि यह EMI का ऑफर ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्टेड है।
अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक समेत देश के कई प्रमुख बैंक किस्तों का विकल्प दे रहे हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड की मदद से 2,424 रुपये की आसान किस्त में वनप्लस का ये फोन खरीद सकते हैं। यह किस्तें 24 महीने तक चलेंगी। इस दौरान यूजर्स को 8184 रुपये ब्याज के रूप में चुकानें होंगे। यूजर्स को कुल 58,183 रुपये की पेमेंट करनी होगी।
Oneplus 9 5g specifications
वनप्लस 9 स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले एचडीआर 10 प्लस को सपोर्ट करता है, जो एचडी कंटेंट के व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है।
वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आता है, जो एड्रेनो 660 जीपीयू के साथ आता है। यह फोन एक अच्छी स्पीड और परफोर्मेंस देता है।
वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 4500 mAh की बैटरी दी गी है, जो 65 W के वायर चार्जर को सपोर्ट करता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट है। यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। यह फोन कई अन्य अच्छे फीचर्स के साथ आता है।
Oneplus 9 5g camera
Oneplus 9 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। साथ ही इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
The post 2,500 रुपये से कम की EMI में मिल रहा है 50 हजार रुपये वाला OnePlus 9, इतने महीने तक चलेंगी किस्त appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3k3O3sh
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add