Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
20,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये 5G फोन, स्पेसिफिकेशन में भी हैं दमदार
Best 5g smartphone under 20000: ईकॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन बाजार में ढेरों स्मार्टफोन मौजूद हैं और जब हम कोई नया स्मार्टफोन लेने जाते हैं तो कई बार कंफ्यूजन का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको कुछ 5G स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कई मामलों में अच्छे हैं। इनकी कीमत 20 हजार रुपये से कम है। इस सेगमेंट में रेडमी, रियलमी, ओप्पो और सैमसंग जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन मिल जाते हैं।
Redmi note 10t 5g price in india
रेडमी नोट 10 टी 5जी की कीमत 14499 रुपये है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही यह फोन डुअल 5जी सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120hz है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आते हैं। विस्तार से स्पेसिफिकेशन जानने के लिये यहां क्लिक करें।
oppo a74 5g price in india
OPPO A74 5G में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत 17,990 रुपये है। इस फोन में 6.49 इंच का पंच होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। इस साइट पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। साथ ही यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G जीपीयू 619 के साथ आता है। इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन के बारे में विस्तार से जानने के लिये यहां क्लिक करें।
Realme 8 5G price in india
Realme 8 5G को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 13999 रुपये में ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 5जी प्रोसेसर के साथ आता है। इस पोन में बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 1 टीबी तक का एसडी कार्ड लगा सकते हैं। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है। Realme 8 5G के स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानने के लिये यहां क्लिक करें।
Samsung galaxy a22 5g price in india
Samsung Galaxy a22 में 5जी वेरियंट भी है, जिसकी कीमत अमेजन पर 19849 रुपये है। इस कीमत में सैमसंग 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दे रहा है। इस पोन में 6.6 इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 90hz है। इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
The post 20,000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये 5G फोन, स्पेसिफिकेशन में भी हैं दमदार appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3BhlXk8
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add