Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
सिर्फ 14,004 रुपये की डाउन पेमेंट में मिल रहा है 42 हजार रुपये वाला वनप्लस 8T, जानें कब तक चलेंगी EMI
OnePlus 8T 5G price: वनप्लस ने बीते साल अक्टूबर में वनप्लस 8टी को लॉन्च किया था, लेकिन अभी भी यह एक ट्रेंडिंग स्मार्टफोन है। इसमें क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो एक फोन को अच्छी स्पीड प्रदान करने में मदद करता है।
OnePlus 8T 5G स्मार्टफोन दो वेरियंट में आता है। एक वेरियंट में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है और इसकी कीमत 38999 रुपये है। जबकि 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 41999 रुपये है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप 12 जीबी रैम वाले वेरियंट को सिर्फ 14,004 रुपये की डाउन पेमेंट देकर घर ले जा सकते हैं।
यह स्मार्टफोन bajaj finserv markets (bajajfinservmarkets.in) पोर्टल पर आसान किस्तों में मिल रहा है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वनप्लस 8टी के लिए यूजर्स को 14,004 रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। इसके बाद 12 महीने तक 2,334 रुपये की किस्त चुकानी होगी। हालांकि इस पर यूजर्स को साइन अप करना होगा और एक प्रोसेस से गुजरना होगा।
OnePlus 8T 5G specifications
OnePlus 8T 5G में 6.55 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें एक फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। यह डिस्प्ले रीडिंग मोड, नाइट मोड और वाइब्रेंट कलर के साथ आती है।
वनप्लस यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी मिलती है और यह 65W रैप का चार्जर दिया गया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और एड्रेनो 650 के साथ दिया गया है।
OnePlus 8T 5G camera
OnePlus 8T 5G के कैमरा सेंसर्स की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो Sony IMX586 का सेंसर है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। साथ ही चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सामने की तरफ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
The post सिर्फ 14,004 रुपये की डाउन पेमेंट में मिल रहा है 42 हजार रुपये वाला वनप्लस 8T, जानें कब तक चलेंगी EMI appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3B7OB7f
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add