Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर वाला Mi का ये 5G फोन मिल रहा है सिर्फ 2,000 रुपये से कम की EMI में

Mi 11x Pro 5G Price in india: Mi 11x pro 5g एक लेटेस्ट स्मार्टफोन है और इसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जबकि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर काम करता है, जो अच्छी परफोर्मेंस देने में मदद करता है।

अमेजन पर 39,999 रुपये में लिस्टेड यह स्मार्टफोन 1,939 रुपये की किस्त में खरीदा जा सकता है। इसके लिए कोई डाउन पेमेंट करने की जरूरत नहीं है। एचडीएफसी बैंक इस स्मार्टफोन पर 1,939 रुपये की किस्त का विकल्प दे रहा है, जो 24 महीने तक चलेगी। इस पर यूजर्स को 15 प्रतिशत के हिसाब से कुल 6,547 रुपये ब्याद देना होगा। ऐसे में यह यूजर्स को 46,546 रुपये में पड़ेगा।

Mi 11X Pro 5G specification

Mi 11X Pro 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह एक फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है और इसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। इसमें 2.76 एमएम का पंच होल कटआउट दिया गया है। HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है।

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5जी और Kryo 680 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें 4520 mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें टाइप सी यूएसबी पोर्ट भी है।

Mi 11X Pro 5G के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो एक अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो कैमरा दिया है। यह फोन 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

The post 108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर वाला Mi का ये 5G फोन मिल रहा है सिर्फ 2,000 रुपये से कम की EMI में appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3zcNEtL
via IFTTT

Comments