Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
अब truecaller से कोई भी खोज नहीं पाएगा आपका नंबर, बस आपको करना होगा यह काम
Truecaller ऐप का उपयोग कॉल करने व मैसेज भेजने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग सबसे अधिक किसी अनजान कॉल के बारे में जानकारी लेने के लिए किया जाता है। Truecaller के डेटा बेस में आपकी जानकारी सेव रहती है। इस कारण जो भी आपके नंबर के बारे में जानकारी करना चाहता है, वह आसानी से आपके नंबर के Truecaller अकाउंट से आपकी जानकारी ले सकता है।
अगर आपने Truecaller का उपयोग कभी नहीं किया है और न ही उसपर कोई जानकारी दी है, तो भी इस ऐप पर आपकी जानकारी हो सकती है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है, क्योंकि Truecaller आपको अपनी जानकारी यहां से डिलीट करने का ऑप्शन देता है। यहां आपको Truecaller से नाम व जानकारी हटाने के बारे में बताया जा रहा है।
अगर आप Truecaller ऐप का उपयोग कर रहे हैं तो आप ट्रूकॉलर के डेटाबेस से अपनी जानकारी और नाम नहीं हटा पाएंगे। नाम हटाने के लिए आपको सबसे पहले अपने Truecaller अकाउंट को डिएक्टिवेट करना होगा। इसके बाद आप अपना नाम और जानकारी हटा सकते हैं। अकाउंट डिएक्टिवेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल पर ट्रूकॉलर ऐप खोलना होगा। इसके बार इसके सेटिंग में जाना होगा और अब About वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको डिएक्टिवेट वाले आप्शन पर जाना होगा। अकाउंट Deactivate हो जाने के बाद आप आगे के प्रोसेस के लिए Truecaller अनलिस्ट पेज (https://www.truecaller.com/unlisting) ओपन करें। यहां आपको अपना नंबर कंट्री कोड के साथ डालना होगा। इसके बाद आप I’m not robot वाले ऑप्शन का चयन करें। फिर आप अनलिस्ट नंबर पर क्लिक कर अपने नाम को हटा सकते हैं। ऐप का कहना है कि यह प्रक्रिया करने के 24 घंटे के भीतर आपका नाम व जानकारी Truecaller से डिलीट हो जाती है।
The post अब truecaller से कोई भी खोज नहीं पाएगा आपका नंबर, बस आपको करना होगा यह काम appeared first on Jansatta.
from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3x06HYc
via IFTTT
Popular Posts
5G IoT connections to surpass 100 million globally by 2026: Report
- Get link
- X
- Other Apps
AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment
add