Skip to main content

Featured Post

AMD to invest $400 million in India by 2028: Here’s what we know

US chipmaker Advanced Micro Devices said on Friday it will invest around $400 million in India over the next five years and will build its largest design center in the tech hub of Bengaluru. AMD’s announcement was made by its Chief Technology Officer Mark Papermaster at an annual semiconductor conference that started Friday in Prime Minister Narendra Modi’s home state of Gujarat. Other speakers at the flagship event include Foxconn Chairman Young Liu and Micron CEO Sanjay Mehrotra. Despite being a late entrant, the Modi government has been courting investments into India’s nascent chip sector to establish its credentials as a chipmaking hub. AMD said it will open its new design centre campus in Bengaluru by end of this year and create 3,000 new engineering roles within five years. “Our India teams will continue to play a pivotal role in delivering the high-performance and adaptive solutions that support AMD customers worldwide,” Papermaster said. The new 500,000-square-foot (55,5...

हर तीसरा ड्राइविंग लाइसेंस है फर्जी! तो ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना DL, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2019 में एक कार्यक्रम में कहा था कि, देश में मौजूदा दौर में हर तीसरा ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी है। ऐेसे में नया मोटर व्हीकल एक्ट फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगाने में काफी मददगार साबित होगा। गडकरी द्वारा कही गई उस समय की ये बात आच्छ सच होती दिखाई दे रही है। क्योंकि अब पहले की तरह RTO में दलाल सक्रीय नहीं है और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रोसेस ऑनलाइन हो गई है। वहीं जिन लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस पुराने समय में बना है और उन्हें जरा सा भी शक है कि, उनका DL फर्जी हो सकता है। तो वह परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर आपने डीएल को वेरीफाई कर सकते हैं। आइए जानते है कि आप कैसे अपने डीएल को वेरीफाई कर सकते हैं।

पहले होती थी ऑफलाइन प्रोसेस – नए मोटर व्हीकल एक्ट से पहले देशभर के RTO में ऑफलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जाता था। जिसमें बड़े स्तर पर दलाल सक्रीय रहते थे और वह ऑफिस के कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के खेल में भी सक्रीय रहते थे। जिस वजह से बहुत कम लोगों को ही ओरिजनल ड्राइविंग लाइसेंस मिल पाता था।

सड़क हादसों में अन ट्रेंड ड्राइवर की बड़ी भूमिका – आपको जानकर हैरानी होगी कि, देश में हर साल 1 लाख 50 हजार लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है। जिसमें बड़ी संख्या में हादसे अनट्रेंड ड्राइवरों के वाहन चलाने से होते हैं। लेकिन अब नए मोटर व्हीकल एक्ट के बन जाने के बाद ट्रेंड ड्राइवर को ही ड्राइविंग लाइसेंस दिया जा रहा है। जिसके लिए RTO ऑफिस में बकायदा टेस्ट होता है।

ऐसे पता करें फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में

>> सबसे पहले आपको https://parivahan.gov.in/parivahan/# वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
>> यहां आपको ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना होगा।
>> जहां आपको Driving licence रिलेट सर्विस का ऑप्शन दिखाई देगा।
>> जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर चुके होंगे तो आपके सामने select state का ऑप्शन आएगा, जहां आपको अपने राज्य का चुनाव करना है।

यह भी पढ़ें: आधार से पकड़ा जाएगा राशन कार्ड का घपला, अगर आप भी लेते हैं दो जगह राशन! तो हो सकती है सजा

>> इसके बाद आपके सामने एक अलग विंडो खुलेंगी जहां आपके सामने Driving licence का ऑप्शन होगा जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो >> >> Service on DL का ऑप्शन दिखाई देगा यहां आपको क्लिक करना है।
>> इसके बाद आपको सामने Contunue का ऑप्शन दिखाई देगा जहां आपको क्लिक करना है और आपके सामने एक अलग विंडो खुलेंगी।
>> जिसमें आपको अपना DL नंबर और जन्म तिथि और अपने राज्य का फिर से चुनाव करना होगा।
>> इस पूरी प्रोसेस को करने के बाद जैसे ही आप ओके करेंगे तो आपके DL की डिटेल सामने आ जाएगी. यदि आपके DL की डिटेल सामने न आए तो समझ लीजिए की आपका DL फर्जी है।

The post हर तीसरा ड्राइविंग लाइसेंस है फर्जी! तो ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना DL, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Hv9nBH
via IFTTT

Comments